अपनी राशि कैसे पता करे-Date of Birth Se Rashi Jane
अपनी राशि कैसे पता करे-Date of Birth Se Rashi Jane
इस पोस्ट के माध्यम से आज हम जानेंगे कि अपनी राशि कैसे पता करे Apni Rashi Kaise Jane और Date of Birth se Rashi Jane क्योंकि हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले एक शुभ मुहूर्त निकाला जाता है वह शुभ मुहूर्त ज्योतिष द्वारा आपकी राशि को देखकर ही निकाला जाता है।
अपनी राशि कैसे पता करे-Apni Rashi Kaise Jane
हमारे हिंदू धर्म के ज्योतिष शास्त्र में राशि का बहुत बड़ा महत्व है किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले हमारे पूर्वज अपने ज्योतिषी से मिलकर एक शुभ मुहूर्त निकलवा ते हैं वह शुभ मुहूर्त शुभ कार्य करने वाले के राशि को देखकर निकाला जाता है और वह कार्य शुभ मुहूर्त के निर्धारण में संपन्न कर लिया जाता है।
हमारे हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़का लड़की के राशि और कुंडली के मिलाने के भी प्रथा है जिसमें लड़का लड़की के गुण मिलने के बाद ही दोनों की शादी की शुभ मुहूर्त निकाली जाती है। हमारे पूर्वज लोग ऐसा मानते हैं कि ऐसा करने से लड़का लड़की के जीवन में कोई भी बाधाएं नहीं आती हैं और उनकी सारी जिंदगी कुशलतापूर्वक चलती है और उनका भविष्य अच्छा होता है।
दोस्तों बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनको अभी तक उनकी राशि क्या है उनको नहीं पता है तो इस पोस्ट के माध्यम से हम उनको बताएंगे कि वह अपनी राशि कैसे पता करें Apni Rashi Kaise Jane उनके पास Date of Birth है तो वह Date of Birth se Rashi Jane तो जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें जिससे उनको बिना किसी ज्योतिषी के पास जाए बगैर अपनी राशि आसानी से पता कर सकते हैं।
मीन राशि(Pisces):- 20 फरवरी से 20 मार्च
अपनी राशि का निर्धारण करना बहुत आसान है।राशि का निर्धारण करने के लिए आपको तीन चीजों की आवश्यकता होती है, अपका नाम या जन्म तारीख और जन्म समय। आप अपनी राशि का निर्धारण करने के लिए 3 तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं पहला अपने नाम से, दूसरा सन साइन और तीसरा मून साइन के द्वारा।
नाम से अपनी राशि कैसे जानेे
दोस्तों राशि 12 प्रकार की होती हैं जोकि हमारे अलग-अलग नाम के पहले अक्षर के अनुसार अलग-अलग होते हैं जिसके बारे में विस्तार से बताते हैं-
1. मेष राशि(Aries) : जिन मनुष्यों की राशि मेष राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से शुरू होता है। इस राशि का चिन्ह स्वरुप भेड़ जैसा होता है और इस राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में पहला स्थान प्राप्त है।
2. वृष राशि(Taurus) : जिन मनुष्यों की राशि वृष राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से शुरू होता है।इस राशि का चिन्ह स्वरुप बैल जैसा होता है और इस राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में दूसरा स्थान प्राप्त है।
3. मिथुन राशि(Gemini) : जिन मनुष्यों की राशि मिथुन राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह से शुरू होता है। इस राशि का चिन्ह स्वरुप स्त्री-पुरुष आलिंगनबध्द जैसा होता है और इस राशि का स्वामी बुध को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में तीसरा स्थान प्राप्त है।
4. कर्क राशि(Cancer) : जिन मनुष्यों की राशि कर्क राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो से शुरू होता है। इस राशि का चिन्ह स्वरुप केकड़ा जैसा होता है और इस राशि का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में चौथा स्थान प्राप्त है।
5. सिंह राशि(Leo) : जिन मनुष्यों की राशि सिंह होती है उनके नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरू होता है। इस राशि का चिन्ह स्वरुप शेर जैसा होता है और इस राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में पांचवां स्थान प्राप्त है।
6. कन्या राशि(Virgo) : जिन मनुष्यों की राशि कन्या होती है उनके नाम का पहला अक्षर ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो से शुरू होता है। इस राशि का चिन्ह स्वरुप कन्या जैसा होता है और इस राशि का स्वामी बुध को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में छठा स्थान प्राप्त है।
7. तुला राशि(Libra) : जिन मनुष्यों की राशि तुला राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते से शुरू होता है।इस राशि का चिन्ह स्वरुप तराजू जैसा होता है और इस राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में सातवां स्थान प्राप्त है।
8. वृश्चिक राशि(Scorpio) : जिन मनुष्यों की राशि वृश्चिक राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से शुरू होता है।इस राशि का चिन्ह स्वरुप बिच्छू जैसा होता है और इस राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में आठवां स्थान प्राप्त है।
9. धनु राशि(Sagittarius) : जिन मनुष्यों की राशि धनु राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से शुरू होता है।इस राशि का चिन्ह स्वरुप धनुष उठाए हुए जैसा होता है और इस राशि का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में नौवां स्थान प्राप्त है।
10. मकर राशि(Capricorn) : जिन मनुष्यों की राशि मकर राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से शुरू होता है। इस राशि का चिन्ह स्वरुप मृग जैसा होता है और इस राशि का स्वामी शनि को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में दसवां स्थान प्राप्त है।
11. कुंभ राशि(Aquarius) : जिन मनुष्यों की राशि कुंभ राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से शुरू होता है। इस राशि का चिन्ह स्वरुप घड़े जैसा होता है और इस राशि का स्वामी शनि को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में 11 वा स्थान प्राप्त है।
12. मीन राशि(Pisces) : जिन मनुष्यों की राशि मीन राशि होती है उनके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची से शुरू होता है।इस राशि का चिन्ह स्वरुप मछली जैसा होता है और इस राशि का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है। इस राशि को राशि चक्र में बढ़ावा स्थान प्राप्त है।
Date of Birth Se Rashi Jane
Date of Birth से राशि जानने के 2 तरीके होते हैं पहला मून साइन दूसरा सन साइन।
मून साइन और सन साइन से राशि कैसे पता करें
मून साइन :- मून साइन राशि चांद पर आधारित राशि है इस राशि को ज्योतिषी द्वारा निकालना थोड़ा कठिन होता है क्योंकि चांद 12 राशियों मैं से प्रत्येक राशि का चक्कर ढाई दिन में पूरा कर लेता है इसलिए हर ढाई दिन में यह राशि बदल जाती है इसलिए मून सइन राशि निकालने के लिए जन्मतिथि के साथ-साथ जन्म समय कब है ज्ञात होना जरूरी है।
सन साइन:- सन साइन राशि निकालना आसान है। इसको निकालने के लिए बस आपको अपनी जन्म तिथि और महिना मालूम होना चाहिए और नीचे दिए गए लिस्ट से आप अपनी राशि पता कर सकते हैं।
मेष राशि(Aries):- 21 मार्च से 20 अप्रैल
वृषभ राशि(Taurus):- 21 अप्रैल से 21 मई
मिथुन राशि(Gemini):- 22 मई से 21 जून
कर्क राशि(Cancer):- 22 जून से 22 जुलाई
सिंह राशि(Leo):- 23 जुलाई से 21 अगस्त
कन्या राशि(Virgo):- 22 अगस्त से 23 सितंबर
तुला राशि(Libra):- 24 सितंबर से 23 अक्टूबर
वृश्चिक राशि(Scorpio):- 24 अक्टूबर से 22 नवंबर
धनु राशि(Sagittarius):- 23 नवंबर से 22 दिसंबर
मकर राशि(Capricorn):- 23 दिसंबर से 20 जनवरी
कुंभ राशि(Aquarius):- 21 जनवरी से 19 फरबरी
Conclusion
दोस्तों हमें आशा है कि इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपका सवाल अपनी राशि कैसे पता करे Apni Rashi Kaise Jane और Date of Birth se Rashi Jane का जवाब बहुत अच्छी तरीके से मिल गया होगा जिसके माध्यम से आप अपनी राशि की जानकारी बिना किसी ज्योतिष के माध्यम से जान सकते हैं।
धन्यवाद
इसे भी पढ़े :